Sun. May 10th, 2026
कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
दिनांक 08/09-05-2026 की रात्री लगभग 23:45 में वादिया निवासी मान्यवर वाली गली गोविन्दपुरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा थाना हाजा की प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक-08-05-2026 को समय सांय 16.00 बजे उनकी पोती उम्र-15 वर्ष का ट्यूशन के लिए घर से जाना तथा लौटकर वापस ना आने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर दिनांक-09-05-2026 की रात्रि 01.05 AM पर कोतवाली ज्वालापुर पर अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-384/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 ललिता चुफाल के सुपुर्द की गयी।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गुमशुदा/अपहर्ता उम्र-15 वर्ष को ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी माध्यमों से तलाशना शुरु कर दिया जिसके चलते दिनांक-09-05-2026 को सुबह लगभग 11 बजे के समय गुमशुदा/अपहर्ता  उम्र-15 वर्ष को पुलिस व परिजनों द्वारा तलाश कर लिया गया था। जिसको परिजनों की सहमति से अभियोग के संबंध में कार्यवाही हेतु परिजनों के साथ थाना ज्वालापुर लाया गया जिससे मु० उपरोक्त के संबंध में उसके परिजनों के समक्ष पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान उपरोक्त बालिका द्वारा बताया गया कि मैं अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई हम लोग घूमते हुए पहले हरिद्वार फिर ऋषिकेश गए वहां हम गंगा किनारे बैठे उसके बाद हम लोग रात्रि में ही कनखल में गंगा किनारे बैठे रहे व सुबह होने के उपरांत मेरे द्वारा अपनी सहेली को फोन कर बताया कि मै अपने दोस्त ऋतिक के साथ कनखल में हूँ जिसके बाद उसकी सहेली द्वारा उपरोक्त बालिका के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों व पुलिस द्वारा उपरोक्त बालिका को बरामद किया गया व पूछताछ में बालिका व परिजनों द्वारा कोई अपराध न होने व कोई कार्यवाही ना चाहने विषयक बात  मौखिक रूप से कही गई।  बाद आवश्यक पूछताछ बालिका को समय करीब 15:30 बजे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक-09-05-2026 की सांय को ही थाना हाजा को सूचना प्राप्त हुई कि बरामद की गयी बालिका उम्र-15 वर्ष की तबियत अचानक खराब हो गई है।
जिसको उसके परिजनों द्वारा सिटी अस्पताल रानीपुर मोड हरिद्वार में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उक्त लड़की को डॉक्टरो द्वारा मृत घोषित किये जाने के उपरान्त दिनांक-09-05-2026 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा शव को वास्ते पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी/जिला अस्पताल हरिद्वार में दाखिल किया गया।
दिनांक-10-05-2026 को शव का पंचायतानामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही डा० के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी के साथ की गयी, डा० द्वारा बाद पोस्टमार्टम मृतक बालिका के शरीर में सस्पेक्टेड पॉयजन (SUSPECTED POISON) होने की बाद बताई गई है| उपरोक्त बालिका की मृत्यु के बाद उसके परिजनों द्वारा उपरोक्त ऋतिक व अन्य महिला व पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए गए है।
जिसके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *