Sat. Sep 5th, 2026

सफलता की कहानी

पंचकर्म एवं शिरोधारा से अनिद्रा और तनाव में मिली राहत

केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी के प्रिंसिपल श्री प्रदीप थपलियाल द्वारा अनिद्रा (Insomnia) एवं तनाव की समस्या के समाधान के लिए जिला अस्पताल, नई टिहरी में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं से संपर्क किया गया। समस्या को देखते हुए डॉ. सिद्धी मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा उनका परीक्षण एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक परामर्श देते हुए उचित उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत श्री प्रदीप द्वारा जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक विंग में पंचकर्म एवं शिरोधारा की सेवाएं ली गईं। नियमित उपचार एवं निर्धारित प्रक्रिया के बाद उन्हें अपनी समस्या में काफी राहत महसूस हुई। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद उनकी नींद में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अब उन्हें बेहतर एवं नियमित नींद आने लगी है। साथ ही तनाव एवं बेचैनी में भी कमी महसूस हो रही है।

श्री प्रदीप थपलियाल जी ने जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक विंग के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों के व्यवहार एवं सेवाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों, उपचार सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं को बेहतर बताते हुए चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पंचकर्म एवं शिरोधारा जैसी सेवाएं लोगों के लिए उपयोगी हैं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिला अस्पताल की आयुर्वेदिक सेवाएं—परंपरागत चिकित्सा पद्धति के साथ बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक प्रभावी पहल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *