Sat. Sep 5th, 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी द्वारा आज समस्त चिकित्सा इकइयों के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबीलाइज़र के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की वित्तीय एवं भौतिक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बाजपुर क्षेत्र मे मातृ मृत्यु की सूचना समय पर नहीं दिए जाने पर अत्यधिक रोष व्यक्त किया और सम्बंधित जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाँ कि जनपद स्तर से चाही जाने वाली सभी सूचनाएँ समय से उपलब्ध कराई जाएँ। ऐसी आशाओं को चिन्हित किया जाए जिनके द्वारा गर्भवती महिलाओं को सरकारी चिकित्सालयों की जगह निजी चिकित्सालयों मे अधिक ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *