Sat. Sep 5th, 2026

आज  मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निदेशानुसार प. जी. बी. पंत इंटर कॉलेज काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे बाल कल्याण समिति सदस्य श्री उमेश सिंह, श्री जीतेन्द्र, चिकित्सा विभाग -बाल विकास विभाग -श्रीमती चंचल ,चाइल्ड हेल्पलाइन से समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती द्वारा छात्र -छात्राओं को बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930,महिला हेल्पलाइन नंबर 181, गुड- टच -बेड- टच, नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे में छात्र -छात्राओं को जानकारी दी गयी , कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र -छात्राओं को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा जागरूकता अभियान में विद्यालय प्रधानचार्य एवं समस्त स्टॉफ सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *