Fri. Aug 7th, 2026

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के नेतृत्व में गठित विशेष अभियान दल द्वारा विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सुधारात्मक निर्देश दिए गए तथा नमूने संग्रहित किए गए

हरिद्वार, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड तथा जिलाधिकारी, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 07.08.2026 को सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में बैरागी कैंप में अवस्थित ढाबों,रेस्टोरेंटों तथा अन्य स्थाई एव अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
पहले दल में योगेंद्र पांडे एवं कैलाश चन्द्र टम्टा ने उक्त स्थान पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से चना दाल,ब्रेड पकौड़े ,आलू की सब्जी, पक्के हुए चावल सहित कुल 09 नमूने प्रयोगशाला में जांच हेतु लिए गए।इसके अतिरिक्त अभियान दल ने 01 प्रतिष्ठान में कोल्ड्रिंक की दो लीटर की 04 बोतलों को लेवलिंग सूचनाओं की अस्पष्टा के कारण नष्ट करा दिया गया साथ ही 01 प्रतिष्ठान में अस्वच्छकारी दशा में रहे होने के कारण लगभग 04 किलो मसाले नष्ट करवा दिए गए। सभी खाद्य कारोबारियों को साफ सफाई एवं स्वच्छ रखने,खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने तथा ताजा भोजन प्रदार्थ ही यात्रियों को परोसने तथा पंजीकरण अनुज्ञप्ति की प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 35 खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियान दल ने दीन दयाल पार्किंग,रोडीबेलवाला पार्किंग, गऊ घाट ,हरकी पौड़ी आदि क्षेत्रों में स्थाई एवं अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया,अभियान के दौरान 01 खाद्य व्यवसाय स्थित रोडीबेलवाला से खराब हो चुके लगभग 100 कुलचे/बंद तथा 01 अन्य प्रतिष्ठान से खराब को चुके 01 किलो मसाले नष्ट करवाए गए। उक्त समस्त स्थानों पर स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ सफाई इव स्वच्छता रखने एवं कालातीत सामग्री को विक्रय न करने के निर्देश दिए गएं साथ ही खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में 02 खाद्य कारोबारीकर्ताओं को नोटिस दिया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *