Sat. Aug 8th, 2026

*डा. नरेश बंसल ने रखी देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार टू श्री सोमनाथ जी, श्री खाटू श्याम जी, श्री अयोध्याधाम एवं राजस्थान के अन्य शहरो तक स्पेशल ट्रेन व सामान्य ट्रेन चलाने कि मांग*

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सासंद डा. नरेश बंसल ने संसद के मानसून सत्र मे रेल सेवा से संबंधित मागं रखी।

डा. नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार से विषेश उल्लेख मे मंांग रखी कि देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार टू श्री सोमनाथ जी, श्री खाटू श्याम जी, श्री अयोध्याधाम एवं राजस्थान के अन्य शहरो तक स्पेशल ट्रेन व सामान्य ट्रेन चलाई जाए।

डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है यहां रोज भारी संख्या में यात्री आते हैं व यहां से अन्य सुप्रसिद्ध तीर्थास्थानों पर जाना चाहते हैं।

डा. बंसल ने कहा कि इसके लिए मैं सरकार से मांग करता हूं देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार से श्री सोमनाथ मंदिर-पुष्कर तीर्थ-खाटू श्याम जी-श्री अयोध्याधाम, माउंट आबू आदि स्थानों के लिए स्पेशल व आम श्रेणी की ट्रेन चलाई जाए। जिससे यात्रियों को रेल सेवा के अभाव में हो रही दिक्कतें दूर हों। उन्हें यात्रा हेतु समय पर ट्रेन का आरक्षण मिल सके। जिससे मुख्य तौर पर दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं लाभान्वित होंगें।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सरकार से एक बार पुनः मांग करता हंू कि इन प्रमुख स्थानों से देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार हेतु नियमित रूप से एक स्पेशल एवं एक साधारण श्रेणी की ट्रेन का संचालन किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *