Tue. Jul 14th, 2026

समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कराएं चयन प्रक्रिया: जिलाधिकारी

8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की बैठक जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि  वर्ष 2022-23 से योजना प्रारम्भ हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों का खेल कौशल विकसित किये जाने एवं उनकी खेल उपलब्धियों को बढ़ावा दिये जाना है ।

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु चयन ट्रायल 13 जुलाई से प्रारम्भ होंगे। योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 150 बालक एवं 150 बालिकाओं सहित कुल 300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को  रु० 1,500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रारंभिक अवस्था से खेलों के लिए प्रोत्साहित करना एवं उनकी खेल प्रतिभा का विकास करना है।

योजना के अंतर्गत 8-9, 9-10, 10-11, 11-12, 12-13 तथा 13-14 वर्ष आयु वर्ग में प्रत्येक वर्ग से 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयन  स्वास्थ्य परीक्षण  खेल हेतु फिट होने के आधार पर होगा, जिसमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट तथा 600 मीटर दौड़ शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया के तहत विद्यालय स्तरीय ट्रायल 13 जुलाई, न्याय पंचायत/नगर निकाय स्तर पर 14 से 20 जुलाई, विकासखंड स्तर पर 22 से 26 जुलाई तथा जनपद स्तरीय ट्रायल 28 से 30 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण khelouk.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय पर कर लें, साथ ही रोस्टर तैयार कर कार्य करें । सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं सम्बन्धी कार्य समयान्तर्गत कर लें ।

इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, विमल नेगी, ममता भट्ट सहित खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *