Tue. Jul 14th, 2026

चन्द्रनगर में आयोजित हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी*

अधिकारी पहुँचे जनता के बीच, जनता की सुनी समस्या

*सेवा, सुशासन, समर्पण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनता के साथ किया जन संवाद

जनता द्वारा 35शिकायते दर्ज कराई गयी जिसमे से 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रनगर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकार ऊखीमठ अनिल रावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई।

शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान तथा बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर इस अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भीरी में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने गढ़वाली भाषा में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपना घरों मा रहते अपुरु स्वरोजगार कर सकदन, जन होम स्टेट, फूलो की खेती, समूह मा जुड़ी ते सब्जी कू कार्य, दूध उत्पादन कू कार्य, कोदा, जंगोरा कू कार्य करी ते अपूरी आजीविका बड़े सकदन

सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव आज गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से महिलाएं घर बैठे आजीविका अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि कार्तिक स्वामी को पर्यटन शर्किट के रूप में विकसित हो। पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना का लाभ प्राप्त करें।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शकुन्तला जगवाण पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, बृजमोहन सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष भाजपा, , प्रवीणा देवी ग्राम प्रधान केड़ा मल्ला, शौका देवी ग्राम प्रधान सेनागदसारी , बबीता देवी ग्राम प्रधान भणज ग्वाड रघुवीर लाल पूर्व प्रधान कण्सिली समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली , सुपरवाइजर बालविकास ,रागनी जोशी, सहायक उद्यान निरीक्षक प्रकाश आर्य सहायक कृषि अधिकारी शैलेन्द्र सिंह , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *