Sun. Jun 28th, 2026

-23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का है लक्ष्य

-29 व 30 जून को घर-घर भ्रमण कर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

रुद्रप्रयाग। पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शून्य से पांच वर्ष तक के 23014 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 83 फीसद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। किसी कारण से पोलिया टीकाकरण से छूटे बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश द्वारा एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पोलियो उन्मूलन हेतु सेवा प्रदात्ताओं में सजगता बनाए रखने व अभिभावकों के और अधिक जागरूक होनेे पर जोर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, जखोली व ऊखीमठ सेक्टर बनाए गए हैं। इन चार सेक्टरों में 298 बूथ व 03 ट्रांजिट बूथ सहित कुल 301 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 83 प्रतिशत यानि 19102 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि किसी कारण पोलियो दिवस पर पोलियो टीकाकरण से छूटे लक्षित आयुवर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 व 30 जून को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी, वेक्सीनेटर सुमन जुगराण,सिमरन, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, डीईओ यशवंत सिंह, कोल्ड चेन टैक्नीशियन जयवीर सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *