Fri. Jun 12th, 2026

मेट्रोपोलिस सोसायटी में पूर्व सैनिक लीग द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह एवं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) का पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मेट्रोपोलिस सोसायटी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने दोनों सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रामपाल सिंह एवं कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड सरकार द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों का सम्मान हैं।

वक्ताओं ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। ऐसे में इन दोनों दायित्वों पर अनुभवी व्यक्तित्वों की नियुक्ति प्रदेशहित में महत्वपूर्ण साबित होगी।

अपने संबोधन में श्री रामपाल सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

वहीं कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिक लीग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस अवसर पर बी.एस. नेगी, खड़क सिंह खड़का, कैप्टन आत्मा सिंह, शंकर सिंह पटवाल, पीयूष भाटिया, गिरधर सिंह, अश्वनी पांडे, त्रिलोक सिंह नेगी, योगेश वर्मा, जीवन सिंह, धर्म सिंह बिष्ट, विजय गिरी, बलराम सिंह, मनीष पांडेय,हरीश चौधरी सहित अनेक पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *