Tue. Jul 14th, 2026

मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार,। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की नीयत से उनकी दुकान पर पहुंचे और उनके नाबालिग पुत्र और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह झगड़े को शांत कराया। मनोज गिरी ने आरोप लगाया कि पुलिस के जाने के बाद अजय गिरी दोबारा अपने साथियों के साथ आया और दोबारा मारपीट की। मनोज गिरी ने कहा कि अजय गिरी खुद को कांग्रेस नेता बताता है और सोशल मीडिया पर राम मंदिर चंदा चोरी की पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर लगातार उनके परिवार को डरा धमका रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी धमकियां मिल रही हैं। अजय गिरी और उसके साथीयों के मारपीट करने के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उनके नाबालिग पुत्र और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। मनोज गिरी ने कहा कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लड़ाई-झगड़े की पूरी घटना रिकॉर्ड है, जिसके आधार पर पुलिस सच का पता लगा सकती है। इस दौरान मनोज गिरी के पुत्र प्रथम गिरी ने कहा कि अजय गिरी असामाजिक तत्वों के साथ रहता है और लगातार क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े करता रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *