Tue. Jul 14th, 2026

*कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण*

*स्थानांतरण पर जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर को दी गई भावभीनी विदाई*

जनपद रुद्रप्रयाग में जिला सूचना अधिकारी के पद पर श्री कृपाल लाल टम्टा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पूर्व जिला सूचना अधिकारी श्री वीरेश्वर तोमर का स्थानांतरण सूचना निदेशालय देहरादून होने पर उन्हें जनपद से भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय कार्मिकों ने श्री वीरेश्वर तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। कार्मिकों ने कहा कि श्री तोमर के नेतृत्व में विभाग ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों तथा श्री केदारनाथ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में श्री वीरेश्वर तोमर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत स्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से उन्हें सदैव सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन संभव हो सका।

नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी श्री कृपाल लाल टम्टा ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन, मीडिया एवं विभागीय कार्मिकों के सहयोग से सूचना विभाग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने श्री कृपाल लाल टम्टा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा श्री वीरेश्वर तोमर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के सहायक लेखाकार नितीश फरासी, कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश नौटियाल, सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव विनय भट्ट, नरेंद्र पंवार,दीपक गौस्वामी,भुवनेश नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, संजय सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *