Mon. May 11th, 2026
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के बाद शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन
हरिद्वार 11 मई। जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद आज हरिद्वार जिले के सम्माननीय पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ शांतिकुंज में एक विशेष भेंट एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका श्रद्धेया जीजी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने उपस्थित सभी पत्रकारों से आत्मीय संवाद कर जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि समाज में सकारात्मक विचारों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज जागरण का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की।
परम श्रद्धेया जीजी ने भी पत्रकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता समाज में जागरूकता एवं सद्भाव का वातावरण निर्मित करती है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों एवं शांतिकुंज परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा समाजहित में भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी श्री रतिलाल जी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी, श्री कौशल सिखौला, डॉ रजनीकांत शुक्ल, डॉ एसएस जायसवाल सहित हरिद्वार सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *