Thu. Sep 3rd, 2026

आपराधिक तत्वों के पेंच कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सड़कों/ गलियों में पहुंची पुलिस

हॉटस्पॉट बस्तियों और इलाकों पर हरिद्वार पुलिस का फोकस, चलाया गया सघन सत्यापन अभियान

पूरे जनपद में संदिग्ध साइबर अपराधों को लेकर चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चला अभियान

800 से ज्यादा संदिग्ध आए हरिद्वार पुलिस द्वारा सुबह सुबह चलाए गए सत्यापन अभियान के रडार में

सत्यापन न कराने पर कुल 87 व्यक्तियों के कटे चालान, 34 व्यक्तियों की काउंसलिंग है जारी

आमजन को साइबर सुरक्षा के तरीके व साइबर धोखाधड़ी से बचने के संबंध में किया गया जागरूक

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत द्वारा दिए गए निर्देश पर आज दिनांक 03.09.2026 की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली कलियर, कोतवाली नगर हरिद्वार व कोतवाली सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध साइबर अपराधों को लेकर चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

सघन सत्यापन के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-

1- कोतवाली कलियर-
कुल सत्यापन- 320
पुलिस एक्ट में चालान- 30
काउंसलिंग- 13

2- कोतवाली नगर हरिद्वार-
कुल सत्यापन- 323
पुलिस एक्ट में चालान- 22
काउंसलिंग-12

3- कोतवाली सिड़कुल-
कुल सत्यापन- 161
पुलिस एक्ट में चालान- 35
काउंसलिंग- 09

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *