Mon. Jul 13th, 2026

हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल की देर शाम एक बैठक मध्य हरिद्वार स्थित होटल जगत इन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा को हराने के कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर चोरी की सरकार बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं को वोट चोरी को लेकर अधिक सतर्क होना होगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों में बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार के संरक्षण में प्रत्येक क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि देश में बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अंग्रेजों के वंशजों से बचाने के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
बैठक प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित और प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा द्वारा कविता वत्स को सेवादल की टोपी और माला पहनाकर से कांग्रेस सेवादल की सदस्यता दिलवाई गई। बैठक में हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नितिन कौशिक ने बताया कि 22 दिसंबर को होटल जगत इन में सेवादल का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सेवादल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा बैठक में सेवादल के जिला महासचिव सुमित भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद विवेक भूषण विक्की, विभाष मिश्रा, रवीश भटीजा, सोम त्यागी, रवींद्र धीमान, अनुज शर्मा, शानू गिरी, नमन अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed