Thu. Jul 23rd, 2026

*आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा तैयारियां त्वरित गति से की जा रही है कार्य अंतिम चरण में*

*जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए है निर्देश*

*हरिद्वार।आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित,सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है।

*कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य*   

संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अंतिम चरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई एवं अभियंता संजय कुमार ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है इसके साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग में स्थाई एवं अस्थाई शौचालय का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है,उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन दिए जाने है पर हैंडपंप एवं समरसेवल के माध्यम से शौचालय में पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग में झड़ी कटान कार्य एवं 06 पार्किंग स्थलों पर समतलितकरण एवं झाड़ी कटान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,जिसमें लालजीवाला पार्किंग,गौरीशंकर पार्किंग, पंतद्वीप पार्किंग,गड्ढा पार्किंग एवं चंडी घाट पार्किंग शामिल है इसके साथ ही शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए विभिन्न घाटों पर रेलिंग एवं सुरक्षा चैन लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी घाटों पर साफ सफाई के साथ काई हटाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग में नहर की तरफ खुले स्थान पर शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला ने अवगत कराया है कि कांवड़ पटरी मार्ग एवं शंकराचार्य चौक,ललतारौ पुल एवं सर्वानंद घाट क्षेत्रांतर्गत सीसीटीवी के लिए अवरुद्ध हो रहे पेड़ों की प्लोपिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334ए जगजीतपुर सड़क डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है साथ ही धनपुरा क्षेत्र ने सड़क किनारे झाड़ी कटान का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

*नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटो अभियान*

पंतद्वीप पार्किंग एवं पंतद्वीप घाट पर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आज भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 15 से अधिक रेहड़ी,ठेली एवं खोखो को हटाया गय।

इस अभियान में नगर निगम,पुलिस एवं सिंचाई विभाग की टीम मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *