Wed. Jul 22nd, 2026

कोतवाली लक्सर

कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार

ताबड़तोड़ छापेमारी से सदमे में आए खनन माफिया, सर से उतरा बदमाश बनने का भूत

माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी चढे हरिद्वार पुलिस के हत्थे

कथित आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से माइनिंग टीम पर हमले का है आरोप

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे आरोपित

गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदलने की तरतीब नहीं आयी आरोपियों के काम

दिनांक 13.07.2026 को वादी तेजा साई पुत्र श्री निवासी प्रसाद राव निवासी नागार्जुन नगर आन्ध्र प्रदेश हाल फील्ड टीम इन्चार्ज K.R.B.M.L.P. लक्सर हरिद्वार द्वारा थाने पर ग्राम मुण्डाखेडा में माइंनिग टीम पर जान से मारने की नियत से सड़क सारेआम हमला करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।

माइनिंग टीम पर हुए हमले को गम्भीरता से लेते हुये SSP हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीम ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 21-07-26 को छापेमारी कर घटना में शामिल 04 आरोपितों को हिरासत में लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपित का नाम पता-
1-दीपक कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी रायसी लक्सर
2-सारुन पुत्र शराफत निवासी केडी खुर्द लक्सर
3-रामू पुत्र जगपाल निवासी कंकरखाता लक्सर
4-हरविन्द्र पुत्र ललित पंवार नि0 मुण्डाखेडा खूर्द लक्सर

पुलिस टीम-
1-व0उ0नि0 नितिन चौहान
2-उ0नि0 राजीव उनियाल
3-कां0 अरविंद सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *