Tue. Jul 21st, 2026

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में डेंगू–मलेरिया जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
हरिद्वार। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, खड़खड़ी, हरिद्वार में विद्यार्थियों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डेंगू और मलेरिया के कारण, लक्षण तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी को कहीं भी जमा न होने देने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साफ-सफाई का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र रोहेला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंजलि पंत, मीना, सरिता, कोमल, कोमल केसरी, काशिश एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *