Tue. Jul 21st, 2026

कांवड़ यात्रा 2026

नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित

लक्सर क्षेत्र को छोड़कर देहात क्षेत्र के सभी सर्किल ऑफिसर्स एवं थाना प्रभारी हुए सम्मिलित

बैठक के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स से की गई बात

यात्रा काल में व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात प्रबंधन के लिए मांगा गया सहयोग

आज नगर निगल रुड़की के हॉल में आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (S.P.O.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्री सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स से वार्ता करते हुए उन्हे आगामी कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए अब तक बनाई गई योजना की जानकारी देते हुए यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, शिवभक्तों को कांवड़ पटरी में भेजने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूर्व के वर्षों की भांति सहयोग की अपेक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *