Sun. May 17th, 2026

हरिद्वार पुलिस

नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी

श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, घाटों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कई वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया गया।

हरिद्वार पुलिस की अपील है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *