Sun. Mar 29th, 2026

जिला कारागार हरिद्वार में योग का वार्षिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार में श्री मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-1 के सान्निध्य में भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 29.03.2026 को “भारतीय योग संस्थान” के “योग केन्द्र का स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत एक वर्ष से भारतीय योग संस्थान के माध्यम से केन्द्र प्रमुख श्री दीन दयाल, वरिष्ठ सहायक द्वारा लगभग 60 बंदियों को प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। प्रतिदिन योगाभ्यास करने से बंदियों के जीवन में आश्चर्यजनक शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। वार्षिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती बंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मीरा रावत आपदा प्रबंधन अधिकारी, श्री सुरेश भट्ट प्रधान योग शिक्षक, श्री जय ध्यानी योग शिक्षक, श्री प्रवीण कपिल योग शिक्षक, कु० श्वेता जोशी उप कारापाल, केन्द्र प्रमुख श्री दीन दयाल वरिष्ठ सहायक तथा योग साधिकायें पूजा जोशी, शिल्पी, अवनी सैनी, राधा रावत, सुनीता बहुगुणा, नीरज सैनी, सुषमा, कल्पना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *