Thu. Mar 5th, 2026

हरिद्वार। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्था ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलोनी बस्सी मसोन को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान 2025 और इंडियन डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार और बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने डॉ. सलोनी को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डॉ. सलोनी हरिद्वार में प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक है। डॉ. सलोनी ने अपनी कार्यशैली से चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान 2025 और इंडियन डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड 2025 से सम्मानित होने पर उन्होंने हरिद्वार शहर का मान भी बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *