Thu. Jul 16th, 2026

17 जुलाई को खानपुर विकास खंड सभागार में आयोजित होगा सेवा सप्ताह के अंतर्गत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर*

*हरिद्वार। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई 2026 को विकास खंड खानपुर सभागार में प्रातः 10:00 बजे से बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *