Sun. Jun 28th, 2026

*फायर स्टेशन मायापुर*

*होटल, रेस्टोरेंट एवं धार्मिक स्थलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशानुसार फायर स्टेशन मायापुर द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह ने 28.06.2026 को हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान होटल गोवर्धन, होटल मोदी इन, होटल रियो, होटल आरती, होटल आर.के. रेजिडेंसी, होटल राधा कृष्ण (रेलवे रोड एवं देवपुरा क्षेत्र) सहित मां मनसा देवी मंदिर एवं मां चंडी देवी मंदिर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की गई। अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यक्षमता परखी गई।प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की वैधता और संचालन स्थिति का निरीक्षण किया गया साथ ही अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की जांच की गई।

निरीक्षण के बाद संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखें तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

हरिद्वार अग्निशमन विभाग द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *