Wed. Aug 12th, 2026

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड रुड़की में निकाली गई तिरंगा रैली*

*हरिद्वार,। शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज चौथे दिन *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत विकास खंड कार्यालय रुड़की से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली में भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल ने अवगत कार्य है कि आज विकासखंड रुड़की के ग्राम मूलदासपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया! जिसमें तिरंगा सी एल एफ की अध्यक्ष शुभम ,सचिव रूबी, कोषाध्यक्ष मौसम, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी, एरिया कॉर्डिनेटर हेमंत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर आनंद कुमार, आई पी आर पी मंजू रानी सहित एन आर एल एम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया! तिरंगा रैली रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई और ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई रविदास मंदिर पर समाप्त हुई!

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने *हर घर तिरंगा अभियान* को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *