Sat. Aug 15th, 2026

हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया हरिद्वार पुलिस द्वारा भारत गणराज्य का 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दिलायी शपथ, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूतों को किया याद

जनपद हरिद्वार के विगत 26 जनवरी में नामित 10 अधिकारी/कर्मचारी एँव 15 अगस्त के अवसर पर 18 अधिकारी/कर्मचारी को अलग-अलग मेडलों से किए गए सम्मानित

आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध हरिद्वार सुश्री निशा यादव द्वारा पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण करते हुए सभी जवानों को शपथ दिलाई गई। आजादी के महोत्सव के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण करते हुए और अधिक उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो विभिन्न स्तर से मेडल प्राप्त हुए हैं उनको बधाई देते हुए मैडल पहनाए।

समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया।

इसी दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में झंडारोहण किया गया, साथ ही जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण करते हुई राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर उम्दा कर्तव्य निर्वहन के लिए जनपद हरिद्वार से निम्नलिखित अधिकारियों को विभिन्न श्रेणी में सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया है।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
(विशिष्ट कार्य हेतु)
1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह
2. पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’
(सेवा के आधार पर)
1. सीओ शिशुपाल सिंह नेगी
2. सीओ संजय चौहान
3. ⁠निरीक्षक गोविंद कुमार

*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर‘
(विशिष्ठ कार्य हेतु)
1. फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह
2. ⁠उपनिरीक्षक शाहजाद अली
3. ⁠हे०का० सोनू कुमार
4. ⁠आरक्षी आबिद
5. उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
6. ⁠मुख्य आरक्षी मंगल सिंह
7. ⁠आरक्षी नरेंद्र नेगी
8. ⁠आरक्षी दीपक चंद्र
9. ⁠आरक्षी हर्ष उनियाल
10. ⁠मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार
11. ⁠मुख्य आरक्षी अंकित रावत
12.आरक्षी नितिन कुमार

पुलिस महानिर्देशक प्रशस्ति पत्र
1- मुख्य आरक्षी राकेश कुमार

विगत २६ जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी-

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु)-
1- एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव
2- एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह
3- निरीक्षण शांति कुमार
4- निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
5- फायरमैन दिनेश कुमार
6- आरक्षी राहुल आर्या
7- आरक्षी दीप गौड़

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” (सेवा के आधार पर)-
1- सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा के आधार पर)-
1- निरीक्षक हितेश कुमार
2- हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *