Wed. Jul 1st, 2026

*सूचना विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व, जिला सूचना अधिकारी ADIO से DIO के पद पर हुए पदोन्नत
*
जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी पदोन्नति पर कार्यालय के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्री कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से जनपद रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता से सभी का विश्वास जीता है। रुद्रप्रयाग में तैनाती से पहले श्री टम्टा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न जनपदों में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए विभाग में उन्हें एक सक्षम एवं अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

श्री कृपाल राम टम्टा का सूचना विभाग में लंबा और समृद्ध सेवाकाल रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली, 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार, 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी गढ़वाल, 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधम सिंह नगर, 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल, तथा 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 से वे जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत हैं।

इसके अतिरिक्त श्री टम्टा पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, नई टिहरी तथा चमोली जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और विभागीय कार्यों की गहरी समझ ने उन्हें सूचना विभाग में एक सशक्त पहचान दिलाई है।

कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि श्री टम्टा अपने सौम्य व्यवहार, सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी पदोन्नति न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है, बल्कि यह विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *