Fri. Jun 19th, 2026

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी गई जनसमस्याएं, योजनाओं की दी गई जानकारी

आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता में “ जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पेंशन संबंधी एक शिकायत दर्ज की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल भी लगाए गए, जहां आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सम्पत्त सिंह नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राची सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *