Sun. Mar 8th, 2026

हरिद्वार । भारत विकास परिषद की शिवालिक शाखा ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अपना अधिष्ठापन समारोह मनाया।

शिवालिक नगर स्थित एक होटल में कल देर रात आयोजित अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ की जिंदगी में आदमी अपने लिए भी समय नहीं निकल पा रहा है ऐसे में समय निकालकर समाज के लिए कार्य करना बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों के लिए हर प्रकार का सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि परिषद अपने पांच सूत्रों के माध्यम से आम नागरिकों की सेवा करने में सबसे अग्रणीय संस्था है। परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर रविंद्र कपूर ने परिषद के सदस्यों से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाह्न किया। वरिष्ठ कवि भूदत्त शर्मा ने मां और गंगा पर काव्य पाठ कर सबको भावविभोर कर दिया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंघल , शिवालिक शाखा की अध्यक्ष भावना माझी मंच पर मौजूद रही। अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री ने शाखा के सभी नए सदस्यों और नए दायित्वधारियों को सदस्यता और दायित्वबोध की शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने शिवालिक शाखा के नए अध्यक्ष अंकित गुप्ता, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष भावना चौहान, संयोजक महिला सहभागिता प्रतिभा सारस्वत, संगठन सचिव भावना माझी, संयोजक संपर्क उपेंद्र शर्मा, संयोजक सेवा सोनेश्वर कुमार सोना, संयोजक पर्यावरण वेदप्रभा श्रीवास्तव और संयोजक संस्कार रितिका गुप्ता को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी। समारोह में रिद्धिमा चौहान ने सरस्वती वंदना, सिद्धि गुप्ता ने दुर्गा स्तोत्र, ट्विशा श्रीवास्तव ने कृष्ण स्तुति और कनक कुमारी ने शिव पार्वती संवाद सुंदर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ट अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान, पंचपुरी शाखा के अमित कुमार गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे, राजकुमार शर्मा, ए. के. श्रीवास्तव, राखी आदि उपस्थित रहे। सोनेश्वर कुमार सोना ने शिवालिक शाखा के गत वर्ष किए गए कार्यों का ब्यौरा और अंकित गुप्ता ने आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed