Fri. Apr 24th, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखण्ड की बेटियों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं तथा टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक हासिल करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों प्रतिभाशाली बेटियों से वार्ता कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *