Sat. Jul 11th, 2026

-सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम

-हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, अब सुरक्षित होगा हर कदम

-मिशन सेफ हरिद्वार: पुलिस और जनता का हाथ, सड़क सुरक्षा के साथ

हरिद्वार। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित की गई जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Ti संदीप सिंह नेगी Ad Tsi प्रदीप कुमार सिंह द्वारा synokem safty कंपनी सिडकुल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर Synokem safty कम्पनी सिडकुलके कर्मचारियों को निम्न जानकारी प्रदान की गई
1. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने
2. चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करना
3. वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने
4. सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

5. ट्रैफिक साइन ट्रैफिक सिग्नल लाइट गोल्डन ऑवर गुड्स सेमीरिटन आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
6. यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी वैन के माध्यम से भी दुर्घटना से संबंधित कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
Synokem safty कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया गया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का शुभम कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *