Tue. Jul 28th, 2026

लम्बगांव में दवा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, अनियमितता पर दो फर्मों के संचालन पर रोक

औषधि नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो मेडिकल स्टोरों पर वैधानिक कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर लम्बगांव में औषधि प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितताओं पर कार्रवाई

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस विभाग द्वारा लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय फर्मों में सीसीटीवी व्यवस्था, औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण तथा अन्य वैधानिक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दो औषधि विक्रय फर्मों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त, जिन फर्मों में अन्य अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा निर्धारित समयावधि में आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनहित में औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण एवं औषधि नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *