टिहरी गढ़वाल
राजस्व वृद्धि को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश
टिहरी गढ़वाल अपर जिलाधिकारी / सदस्य सचिव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व सम्बर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष मासिक वसूली की समीक्षा की गयी। जिसमें आबकारी विभाग द्वारा राजस्व वृद्धि गतवर्ष अप्रैल माह में 2259 लाख के सापेक्ष 2370 लाख, जो 4.89 प्रतिशत, परिवहन विभाग द्वारा 113.57 लाख के सापेक्ष 121.58 लाख, जो कि 21.51 प्रतिशत, खनन विभाग द्वारा 355 लाख के सापेक्ष 609 लाख जो 171.54 प्रतिशत अधिक, राज्य कर विभाग द्वारा 826 लाख के सापेक्ष 824 लाख जो 40.41 प्रतिशत, निबन्धन विभाग द्वारा 407 लाख के सापेक्ष 370.46 लाख जो -8.99 प्रतिश कम, विद्युत विभाग द्वारा 467.57 लाख के सापेक्ष 700.69 लाख जो 49.86 प्रतिशत अधिक तथा जिला पंचायत द्वारा 17.47 लाख के सापेक्ष 35.64 लाख जो 15.54 प्रतिशत अधिक तथा नगर पालिका / नगर पंचायतों की द्वारा भी गतवर्ष की अपेक्षा अधिक राजस्व वृद्धि की गयी है।
सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि करने के निर्देश दिये गये है। गत वर्ष अप्रैल, 2025 एवं इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल, 2026 के सापेक्ष की गयी राजस्व वसूली में 15.77% अधिक वसूली की गयी है। सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वह पालिका की बोर्ड बैठक कर वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वह वार्षिक एवं मासिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व में वृद्धि करना सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में के०पी० सिंह (जिला आबकारी अधिकारी), रवि सिंह नेगी (जिला खान अधिकारी), प्रतीक पुण्डीर (उप निबन्धक), प्रमोद सिंह रावत (सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन), राजेन्द्र विटारिया (सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी), एस०एस० कठैत (कार्याधिकारी, जिला पंचायत), राजीव महर (सहायक अभियन्ता जल सस्थान), रूपक आर्य (उप खण्ड अधिकारी विद्युत), सतीश चन्द्र पोखरियाल (उपनिबन्धक, देवप्रयाग), वासुदेव डंगवाल (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका टिहरी), प्रदीप रतूड़ी (निरीक्षक वाट मापक) तथा राज्य कर अधिकारी, तथा समस्त नगर पालिका / नगर पंचायतों के अधिकारियों के द्वारा ऑन लाईन वी०सी० के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
