Mon. Jun 29th, 2026

-अखाड़ा परिषद के नए गुट से जुड़े 8 अखाड़ों के संत शामिल।

हरिद्वार। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अखाड़ा परिषद के एक गुट के साधु संतों,पदाधिकारियों के साथ कुंभ मेला तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक से 5 बड़े अखाड़ों ने बहिष्कार किया। वही केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बैठक में मौजूद आवाहन अखाड़ा के महंत सत्य गिरी ने बैठक शुरू होने के बाद बैठक का बहिष्कार किया।

मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव तथा अखाड़ा परिषद की अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब आज मेला अधिकारी और अन्य अधिकारी नया उदासीन पंचायती अखाड़ा में तथा कथित अखाड़ा परिषद की बैठक में चले गए और वहां पर आज की बैठक से पहले बैठक करली तो ऐसे में प्रशासन द्वारा सीसीआर में बुलाई गई बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता है और हम उसका बहिष्कार करते हैं।

उन्होंने कहा है कि हम सरकार से मेला अधिष्ठान के क्रियाकलापों को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी से हमें कोई शिकायत नहीं है, महिला अधिकारी सोनिका मिलनसार अधिकारी हैं ,परंतु एक अधिकारी विशेष रूप से मेलाअधिकारी को भ्रमित कर रहा है।

आज नया उदासीन पंचायती अखाड़ा में बैठक किए जाने के सवाल पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि अधिकारी गण वहां आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण करने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *