Mon. May 25th, 2026

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी (SARA) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाया कि अधिकांश कार्य धीमी गति से चल रहे हैं तथा कई योजनाओं की डीपीआर अभी तक तैयार नहीं की गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित डीपीआर शीघ्र तैयार कर निर्माण कार्यों को धरातल पर लाया जाए। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना की प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने लघु सिंचाई, सिंचाई, एचआरडी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों का विस्तृत विवरण लघु सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यों की समुचित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाना है, वहां के लिए पूर्व योजना बनाते हुए स्थानों का चिन्हांकन करने को कहा।
उन्होंने सिंचाई विभाग को विशेष निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में भूमि कटाव की समस्या है, उन क्षेत्रों का सर्वे कर वृक्षारोपण एवं संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, लघु सिंचाई विभाग के अभियंता भरत राम, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा शर्मा, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, रुड़की सुमन कुटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *