Thu. Apr 30th, 2026

हरिद्वार। मां गंगा आश्रम भट्टा कालोनी भूपतवाला के महंत ने सेवादारों पर आश्रम पर कब्जा करने की आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत ठाकुर बसंत दास ने बताया कि आश्रम की पूर्व महंत अन्नूपर्णा के निधन के पश्चात संत समाज ने उन्हें आश्रम का महंत नियुक्त किया था। इसके बाद से वे आश्रम की समस्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूर्व मे महंत अन्नपूर्णा ने अपने जीवनकाल में कुछ लोगों को आश्रम में सेवा के लिए रखा था। महंत ठाकुर बसंत दास ने आरोप लगाया कि महंत अन्नपूर्णा की मृत्यु के पश्चात सेवा के लिए रखे गए लोग आश्रम में बने चार कमरों में कब्जा कर रह रहे हैं। उन्हें डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की गयी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आश्रम को कब्जाने की कोशिश कर रहे लोगों का आश्रम से कोई लेना-देना नहीं है। महंत ठाकुर बसंत दास ने यह भी आरोप लगाया कि कब्जे का प्रयास कर रहे लोगों को क्षेत्र के कुछ नेता और असामाजिक तत्व संरक्षण दे रहे हैं। महंत बसंत दास ने पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आश्रम में अनाधिकृत रूप से रह लोगों को बाहर करने की मांग की है। प्रैसवार्ता के दौरान संजय आहूजा, अमित, निरंजन, दयानंद शर्मा ने भी महंत बसंत दास के समर्थन में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *