Thu. Apr 30th, 2026

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में महिलाओं के प्रति हत्या, उत्पीडन की घटनाएं बढ़ी हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन व आपराधिक घटनाएं हरिद्वार के साथ प्रदेश में चरम पर हैं। अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, भू-माफिया, खनन माफिया व शराब माफिया को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने में भी पूरी तरह असफल रही है। राज्य में सडक दुर्घटनाओं में भारी वृद्धि हुई हैं। विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर है। लम्बे समय से कार्यरत उपनल कर्मियों, आशाओं, आंगनबाडी कर्मियों की अनदेखी तथा पेंशन स्कीम में कर्मचारियों का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है। हरिद्वार पंचायत चुनाव नगर निकाय चुनावों में सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र पर आघात करने का काम किया। प्रैसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, मनोज सैनी, पुनीत, रचना, अरूण चौहान, पार्षद विवेक भूषण विक्की हिमांशु गुप्ता आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *