Thu. Jun 11th, 2026

त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई,
त्याग और तपस्या की प्रतिमा थे त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी- सांसद सतपाल ब्रह्मचारी शिक्षा के क्षेत्र में महान कार्य किया गोस्वामी जी ने- डॉ. देशबंधु
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में त्यागमूर्ति का अहम योगदान रहा-इंद्र मोहन गोस्वामी
हरिद्वार। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के संस्थापक त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक बनाई गई। त्यागमूर्ति के द्वारा स्थापित सप्त ऋषि आश्रम भूपत वाला हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी भक्तों ने त्यागमूर्ति को एक महान गृहस्थ संत और महामानव बताया।
सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन गणेश दत्त गोस्वामी जी त्याग और तपस्या की प्रतिमा थे। उन्होंने श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा की स्थापना करके सनातन धर्म
के प्रचार प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने सैकड़ो शिक्षण संस्थाएं स्थापित करके शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान दिया। उन्होंने कहा कि त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी महामानव थे। स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आजाद भारत में शिक्षा के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है सांसद ब्रह्मचारी ने कहा कि उनके विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु ने कहा कि त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज ने भारत के विभाजन से पहले श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।वह महामना मदन मोहन मालवीय जी के एकमात्र मंत्र दीक्षित शिष्य थे। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने आजादी के बाद उत्तरी भारत में कई प्रदेशों में सैकड़ो शिक्षण संस्थाएं खोल के शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान प्रदान किया।
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी गणेश दत्त जी का जीवन समाज को समर्पित था उन्होंने शैतान धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अहम कार्य किया।
इस अवसर पर भजनों का आयोजन किया गया सबसे पहले त्याग मूर्ति गणेश दत्त महाराज जी की सप्त सरोवर सरोवर क्षेत्र में गंगा के तट पर बनी हुई समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद श्रद्धांजलि सभा की गई।सभा का संचालन डॉ नंद किशोर शर्मा ने किया।
इस अवसर पर महंत स्वरूप बिहारी शरण, उपेंद्र शर्मा डी आर मदान
डॉ भारती बंधु एस सी शर्मा राजीव मुदगिल, मीनाक्षी शर्मा, महेंद्र कालरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed