Wed. May 27th, 2026

हरिद्वार। आज हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा के ग्राम टिक्कमपुर शिव मंदिर मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर का आयोजन समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देसराज कर्णवाल जी द्वारा किया गया।

मा० उपाध्यक्ष महोदय दोपहर 01:00 बजे शिव मंदिर टिक्कमपुर पहुंचे। यहां दोपहर 04:00 बजे तक आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पट्टे की जमीन, बच्चे की दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि,वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास व शौचालय से जुड़ी कुल 20 समस्याएं सुनने को मिली। जिसमें से 6 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। और बाकी समस्याओं को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम शिविर में सभी रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। तथा ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेकर पात्र लाभार्थियों के फॉर्म मौके पर भरवाए।
कार्यक्रम में बाल विकास विभाग और आंगनवाड़ी की और से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दो लाभार्थियों को भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *