Mon. Apr 27th, 2026

हरिद्वार. अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि आज ज्वालापुर हरिद्वार और रुड़की में पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय हरिद्वार के द्वारा एक दिवसीय एम.एस.एम.ई मेले (पी.एन.बी मेगा एम.एस.एम.ई आउटरीच कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। पीएनबी मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आरंभ पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से आए महाप्रबंधक कौशिक चटोपाध्याय के द्वारा विधिवत तरीके से किया गया। इस प्रकार के ऋण महामेला पूरे भारतवर्ष में अनेक स्थानों पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। इन महामेलों में पीएनबी के द्वारा विभिन्न प्रकार की एमएसएमई स्कीमों जैसे एमएसएमई प्राइम प्लस, जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ग्रोथ प्लस इत्यादि से इच्छुक ग्राहकों को अवगत करवाया गया। बैंक के द्वारा इस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ऋण आवेदनों पर आकर्षक ब्याज दर एवं अनुकूलित वित्तीय समाधानों की सुविधा प्रदान की गयी जिसका विभिन्न ग्राहकों के द्वारा 27 अप्रैल को हिस्सा लेकर लाभ उठाया गया। कार्यक्रम में कुल 129 करोड़ रुपए की लीड जेनरेट हुई जिसमें से लगभग 33.25 करोड़ रुपए के ऋणों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, हरिद्वार मण्डल के मण्डल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मण्डल प्रमुख अविनाश कुमार, एम॰सी॰सी प्रमुख अंकुर चौधरी, पी.एल.पी. प्रमुख श्रीमती दैछिन पालमों एवं शाखाओं से आए प्रबन्धक एवं अधिकारीगण के साथ हरिद्वार के प्रमुख उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *