Thu. Apr 30th, 2026

हरिद्वार। जलाराम सेवा सदाव्रत ट्रस्ट गायत्री विहार कालोनी भूपतवाला की गीता बेन ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर षड़यंत्र के साथ भू माफिया के साथ मिलकर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 75 वर्षीय गीताबेन ने कहा कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी से ट्रस्ट की संपत्ति क्रय थी। जिसमें एक हॉल और मंदिर का निर्माण कराया था। चार सदस्यों के ट्रस्ट का गठन किया। वे स्वयं ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होने जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर सरोजनी गिरी को ट्रस्ट का आजीवन अध्यक्ष बनाया है। लेकिन ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी षड्यंत्र के तहत आश्रम को हड़पने के लिए भू माफिया के साथ मिलकर संपत्ति को खुर्द बुद्ध करना चाहते हैं। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। डराने धमकाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। भू माफियाओं एवं भाजपा पार्षद डरा धमकाकर आश्रम को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला अधिकारी एवं पुलिस को भी शिकायत की गई है। लेकिन आरोपियों के रसूखदार होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। गीता बेन के समर्थन में पहुंची जूना अखाड़े की सरोजिनी गिरी ने आरोप लगाया कि गीता बेन को परेशान किया जा रहा है। डरा धमका कर आश्रम से निकाल दिया है। सामान भी छीन लिया है। तब से वे इधर उधर भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। छीना गया सामान वापस दिलाया जाए और गीता बेन को इंसाफ दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *