Thu. Jul 9th, 2026

कोतवाली लक्सर

जलभराव के बीच कोतवाली लक्सर और SDRF का सफल रेस्क्यू अभियान

निर्माणाधीन मकान में फंसे पिता-पुत्र को सकुशल निकाला

आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर के समीप एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर जलभराव होने के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली लक्सर पुलिस और एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया तथा दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे और अचानक जलभराव होने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

लक्सर पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

आमजन से अपील की है कि भारी वर्षा एवं जलभराव की स्थिति में अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा राहत एजेंसियों को सूचना दें।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण
1. श्री राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।
2. संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *