Mon. Jul 20th, 2026

भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को सायं 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2026 को जनपद हरिद्वार के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 20-07-2026 (सोमवार) को बन्द रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय / विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *