Tue. Jul 7th, 2026

जखोली में तीन दिवसीय विशेषज्ञ हेल्थ कैंप शुरू

सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में तीन दिवसीय विशेषज्ञ शिविर शुरू हो गया। शिविर के पहले दिन 112 मरीजों की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश के निर्देशन में सीएचसी जखोली में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हेमा असवाल ने 16, नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. धनेश्वरी ने 21, फिजीशियन डाॅ. किरन रावत ने 42, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव कटारा ने 33 की जांच की व रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. एसके द्विवेदी द्वारा 18 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। शिविर में 20 एक्सरे, खून की विभिन्न 112 जांच हुई तथा 01 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल द्वारा 14 किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की व सोशल वर्कल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल कंडारी द्वारा शिविर में पहुंचे व्यक्ति तीन दिवसीय विशेषज्ञ शिविर के 09 जुलाई तक आयोजित होगा।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खुशपाल, डाॅ. आशा, फार्मेसी अधिकारी शशि भूषण गौड़, दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित, डीईओ हेमंत नौटियाल, बीएलए सुधीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *