Sat. Apr 25th, 2026

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सरकार पर उठाए सवाल
हरिद्वार, 25 अप्रैल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों, होटल और पर्यटन व्यवसायियों सहित सभी चारधाम यात्रा का इंतजार करते हैं। लेकिन शुरूआत में ही सामने आ रही व्यवस्थाओं में कमी से सभी की चिंता बढ़ गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार होने के बावजूद हरिद्वार में सड़क खुदी पड़ी हैं। बद्री केदार समिति सीईओ का पद रिक्त है। बद्रीनाथ में हार्ट का डॉक्टर नहीं है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। पेट्रोल डीजल की किल्लत की सूचनाएं भी आ रही हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड का गौरव है। स्थानीय व्यापारियों को चारधाम यात्रा से काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन शुरूआती चरण में ही यात्रीयों की संख्या में गिरावट से व्यापारी सकते में हैं। यदि यात्रा धामी पड़ी तो व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरूस्त करे। मेडिकल और बेसिक फेसिलिटी को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भी नियमों का पालन करें और अपनी बारी के अनुसार ही दर्शन पूजन कर सहयोग करें। प्रैसवार्ता में सोम त्यागी, मनोज सैनी, संजय सैनी, विकास चंद्रा, सागर बेनीवाल आदि कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *