Thu. Jun 11th, 2026

खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, 15 प्रतिष्ठानों की जांच

6 नमूने लिए गए, मानकों के उल्लंघन पर नोटिस/कार्रवाई

हरिद्वार , सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों का क्रम एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एवं उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं बाट व माप नियंत्रण की संयुक्त टीम द्वारा आज भूपतवाला एवं दुधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट लगभग पन्द्रह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 6 ढाबों के संचालक को साफ सफाई न होने एवं लाइसेन्स में प्रतिष्ठान का पता सही न होंने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन नमूना मसाले के “संग्रहण कर गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए एवं एक प्रतिष्ठान पर लगभग 1.5 किलो खुला पनीर नष्ट कराया गया साथ ही सभी खाद्य कारोबारीकर्ताओं को रसोई में एवं फ्रिज की साफ-सफाई व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिये गए ।
बाट माप नियंत्रण विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठान को अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर चालान किया गया। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को रेट लिष्ट चस्पा करने एवं घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा एवं वरिष्ट निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रदीप बिजलवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed