Mon. Jun 1st, 2026

कोतवाली कनखल

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

कोतवाली कनखल पुलिस ने 04 आरोपियों को हिरासत में लिया अन्य की तलाश जारी

छोटी सी कहासुनी और टिप्पणी बनी झगड़े की वजह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का अपराधियों को सख्त संदेश

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा गोली मार दी गई है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से जल लेकर लौट रहे चार कांवड़ यात्रियों की गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप 6-7 बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के दौरान बाइक सवार युवकों द्वारा कांवड़ यात्री अजय पुत्र नरेश, निवासी जिला पानीपत (हरियाणा) को गोली मार दी गई।

घायल को उसके साथियों एवं पुलिस की सहायता से तत्काल भूमानंद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल शिवराज पुत्र जबर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, कनखल को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया।

इसके अतिरिक्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों
1. आदित्य कुमार पुत्र राजकुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, कनखल
2. हेमंत कुमार पुत्र मनोज कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल
3. वंश गुप्ता पुत्र अखिलेश गुप्ता, हाल निवासी फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में कोतवाली कनखल पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *