Fri. Aug 7th, 2026

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे ADG L/O

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा, कंट्रोल रुम का भी किया निरीक्षण

डाक कांवड़ के अनुरूप ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने के दिए निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन प्रचलित कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम के भ्रमण के पश्चात सीसीटीवी कंट्रोल से जिले के विभिन्न स्थानों का यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया।

मौके पर मौजूद एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाइवे व कांवड़ पटरी की मौजूदा स्थिति तथा अब तक जल उठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके कांवड़ियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा एसएसपी हरिद्वार व एसपी ट्रैफिक निशा यादव को डाक कांवड़ में आ रहे वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने, पार्किंग से वाहनों की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *