Thu. Jul 30th, 2026

*’एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को मिला लगातार समर्थन, अफसरों ने भेंट की किताबें*

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा शुरू किए गए ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को लगातार प्रशंसनीय सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कई अधिकारियों ने आगे आकर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

अभियान के तहत उप वन संरक्षक रजत सुमन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित और जलागम के परियोजना निदेशक आरपी सिंह,सहायक आयुक्त खाद्यय सुरक्षा मनोज सेमवाल,वरिष्ठ प्रसासनिक अधिकारी जिला कलेक्ट्रेट लीला सेमवाल, ने जिला प्रशासन को अलग-अलग विषयों पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं। इन पुस्तकों को जिला पुस्तकालय और जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि अभियान की शुरुआत से ही आमजन और अधिकारियों का सराहनीय समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है और एक-एक पुस्तक किसी के जीवन को नई दिशा दे सकती है।

जिलाधिकारी ने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग दें। उनका कहना था कि पुस्तक दान से न सिर्फ ज्ञान का वृक्ष लगेगा, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी,कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जिले के पुस्तकालयों को समृद्ध कर अधिक से अधिक लोगों तक किताबें पहुंचाना है।

इस अभियान में शिरकत करने, अभियान की जानकारी प्राप्त करने तथा पुस्तकों को दान करने से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जिला कार्यालय में शिकायत निवारण केंद्र प्रभारी विनोद कुमार से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *