Wed. Jul 15th, 2026

उत्तराखंड से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तीर्थ यात्रियों ने राम मंदिर और गीता मंदिर का भ्रमण किया। उत्तराखंड से आए सभी श्रद्धालु राम मंदिर और गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ) के दर्शन-पूजन कर अभीभूत महसूस कर रहे थे। मंदिर दर्शन के बाद सभी तीर्थ यात्रियों ने समुद्र तट के विहंगम दृश्य को देखा। जिनमें से कई श्रद्धालु पहली बार समुद्र का विस्तार देखकर अचंभित रहे। सायं काल में श्रद्धालुओं ने श्री सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन किया तथा सोमनाथ जी की भव्य आरती में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed